फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाल मेले में छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्या पाठशाला घुमारवीं में आयोजित बाल मेले में छात्राओं ने प्रस्तुत किए मॉडल
विज्ञापन

- मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए आयोजित


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में वीरवार को बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान राजीव शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मेले में शैक्षणिक प्रदर्शनी में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के विषय संबंधित मॉडल एवं चार्ट प्रस्तुत किए। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें समूह गान, एकल गान, वाद विवाद, नाटक, नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर ईको क्लब के प्रभारी कल्पना शर्मा की देखरेख में विद्यार्थियों ने खाद्य प्लाजा का आयोजन भी किया। इसमें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य परमजीत ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक करना है और बच्चों के व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें