फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं में बिलासपुर की बेटियों का डंका

Fri, 13 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
एवीएम घुमारवीं में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मिठाइ खिलाते हुए स्कूल स्टॉफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के घोषित 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम के टॉप टेन मेरिट सूची में बिलासपुर के छात्र-छात्राओं ने अपना दबदबा कायम किया है।
विज्ञापन


घोषित वार्षिक परीक्षा परिणाम में टॉपर से लेकर 10वें स्थान तक जिला के आठ छात्र-छात्राओं ने अपना नाम दर्ज करवाया है। इस बार भी दसवीं कक्षा की मेरिट में बेटियां आगे रहीं है। मेरिट में बिलासपुर जिला के आठ में से पांच स्थानों पर बेटियों ने कब्जा किया है।

जबकि छात्र तीन स्थान अपने नाम करने में कामयाब रहे। 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या मंदिर घुमारवीं की छात्रा अक्षिमा ठाकुर ने 690 अंक लेकर प्रदेश भर में अव्वल रहकर अपना लोहा मनवाया।
विज्ञापन


विजन कान्वेंट स्कूल घुमारवीं के आंचल शर्मा ने 687 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) रौड़ा के कमलप्रीत सिंह ने 685 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में पांचवां स्थान झटका।

हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घुमारवीं की छात्रा श्वेता शर्मा ने 684 अंक लेकर प्रदेश भर में छठा स्थान प्राप्त किया। मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं की अलका ने 683 अंक लेकर सातवां स्थान झटका।

एसवीएनएम पब्लिक स्कूल कंदरौर की छात्रा पावशी ने 681 अंक लेकर प्रदेश भर में नौंवा स्थान प्राप्त किया। जबकि मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं के आर्यन गौतम और शिवांगी शर्मा ने 680 अंक लेकर संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहे।  

मेरिट में निजी स्कूलों के छात्र रहे आगे
दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में टॉप टेन की मेरिट लिस्ट में निजी स्कूल के छात्र अव्वल रहे। जबकि इस मामले में राजकीय स्कूल फिसड्डी साबित हुए। टॉप टेन मेरिट सूची में आठों स्थानों पर दो सरस्वती विद्या मंदिर और छह छात्र निजी स्कूलों के छात्रों ने कब्जा जमाया।

एसवीएम घुमारवीं ने लगातार दूसरे साल मनाया जश्न
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम आने पर एसवीएम घुमारवीं स्कूल ने लगातार दूसरी बार जश्न मनाया। वर्ष-2015 में जहां इसी स्कूल की छात्रा ने प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया था। वहीं, इस साल भी इसी स्कूल की छात्रा अक्षिमा प्रदेश भर में टॉपर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें