girl of 10th class in pajnaal village bilaspur himachal make sucide by hanging
बिलासपुर। परनाल गांव में दसवीं की छात्रा ने फंदा लगा लिया। मौके से कोई सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव की दसवीं की छात्रा ने शाम को अपने घर के एक कमरे में फंदा लगा लिया।
बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा के परिजन काम में व्यस्त थे। जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नही मिला। जवाब न मिलने पर दरवाजे को तोड़ा गया तो परिजन दंग रह गए। मामले की सुचना पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंच कर पुलिस शव को कब्जे में लिया और मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद