फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एनटीपीसी कोलडैम में बालिका सशक्तिकरण कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक रहे कार्यक्रम के मुख्यातिथि
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन की आवासीय परिसर में बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत 28 दिवसीय कार्यशाला रविवार से शुरू हुई। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने किया। कार्यशाला 27 जुलाई तक चलेगी।
विज्ञापन


उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि एनटीपीसी की ओर से बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित इस अनोखी पहल से उनके उज्जवल भविष्य को आकार देने में मील का पत्थर साबित होगा। यही नहीं ऐसे कार्यक्रम से बालिकाओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखार कर नई ऊंचाइयों को छूने का मौका भी मिलेगा। उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन भी किया और कार्यशाला के प्रशिक्षण को अपने दैनिक व्यवहार में लाने का संदेश दिया। परियोजना प्रमुख आरके अहिरवार ने कहा कि यह पूर्णतया आवासीय कार्यक्रम है। बालिकाओं के लिए रहने, भोजन तथा प्रशिक्षण आदि की व्यवस्था एनटीपीसी कोलडैम की ओर निशुल्क की जा रही है। 28 दिवसीय कार्यशाला में बच्चे विभिन्न विषयों पर न सिर्फ शिक्षा प्राप्त करेंगे, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न तरह के पाठ्यक्रम का भी लाभ मिलेगा। बालिकाओं की दिन की शुरुआत योगाभ्यास से होकर दिन में विभिन्न विषयों की पढ़ाई और शाम में खेलकूद और नृत्य आदि का प्रशिक्षण से होगा। इस कार्यशाला के दौरान बच्चों को गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण आदि विषयों को खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा। योग, स्वयं रक्षा, कंप्यूटर, पेंटिंग विषयों की भी जानकारी मिलेगी। बच्चे गुड-टच और बैड-टच विषय पर भी जागरूक होंगे। समारोह के दौरान बीते वर्ष प्रशिक्षण ले चुकी बालिकाओं ने नृत्य और लघु नाटिका की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर परियोजना के नए प्रमुख सुभाष ठाकुर, महाप्रबंधक परियोजना निर्माण मधुकर जोशी, एजीएम उमेश कुमार, सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राज कुमार ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें