फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिवाली पर जाम से थम गई घुमारवीं की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी रही जाम की स्थिति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव का असर अब शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर भी दिखने लगा है। दिवाली और हर वीकेंड पर बढ़ते यातायात दबाव के चलते जाम से घुमारवीं शहर की रफ्तार एकदम से थम सी गई है। भगेड़ से लेकर घुमारवीं तक वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। करीब पांच किलोमीटर के इस सफर में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

दिवाली के अवसर पर लोग अपने घर जा रहे हैं। चंडीगढ़ से घुमारवीं, हमीरपुर, नादौन, धर्मशाला और पालमपुर की तरफ जाने वाले सभी लोग किरतपुर-नेरचौक फोरलेन से होते हुए घुमारवीं में शहर में प्रवेश कर रहे हैं। इससे शहर में यातायात का दबाव एकदम से बढ़ गया है। घुमारवीं में शहर से गुजरने वाला यह डबल लेन राष्ट्रीय राजमार्ग 103 फोरलेन के वाहनों के दबाव को नहीं झेल पा रहा है। शहर में शुक्रवार से ही जाम की भीषण स्थिति बनी हुई है। जाम इतना भयंकर है कि लोग फंसकर रह गए हैं। कई किलोमीटर तक गाड़ियां ही गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। जाम की स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फोरलेन से डबल लेन पर वाहनों के आते ही प्रवेश द्वार भगेड़ से घुमारवीं तक का पांच किलोमीटर का सफर तय करने में भी डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। शहर के लोगों के लिए तो यह ट्रैफिक मानो आफत बनकर आ गया है। घंटों गाड़ियों का शोर और धुएं की दुर्गंध से लोगों के लिए माहौल परेशानी भरा हो गया है। गाड़ियों की भरमार देखकर व्यवस्था बनाने में लगा पुलिस प्रशासन तंत्र भी हिल कर रह गया। सुबह से ही शुरू हुए इस जाम को दुरुस्त होते होते पूरा दिन बीत गया। शाम 7 बजे के बाद लोगों को जाम से निजात मिल सकी। लोग खुद गाड़ियों से उतर कर पुलिस की भूमिका निभाते नजर आए। ट्रैफिक जाम का ऐसा नजारा स्थानीय लोगों के लिए बिल्कुल नया था। लोगों ने इससे पहले इतनी भारी संख्या में एक साथ वाहनों का गुजरना और दिनभर लगने वाले जाम के बारे में सुना और पढ़ा था कि बड़े-बड़े शहरों में ऐसे जाम लगते हैं, लेकिन वास्तविकता जब अपनी आंखों से देखी तो लोग हैरान रह गए। हालांकि पुलिस प्रशासन दिन भर इस व्यवस्था को सुधारने में लग रहा, लेकिन कर्मचारियों की कमी के चलते पुलिसकर्मी भी कई किलोमीटर तक लगे इस जाम से जूझते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें