फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक, भाषा, सामाजिक विकास पर माताओं को किया जागरूक

Mon, 03 Mar 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं के कल्लरी स्कूल में आयोजित कार्यशाला में भाग लेने वाली माताएं। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
-प्राथमिक केंद्र पाठशाला कलरी, भगेड़ में माताओं की प्रशिक्षण कार्यशाला हुई संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पहली शिक्षक मां कार्यक्रम के तहत राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कलरी और भगेड़ में प्री प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं के प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुई।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अतुल शर्मा ने बताया कि इस श्रंखला में कलरी स्कूल में 328 माताओं और भगेड़ स्कूल में 324 माताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में माताओं को पहली शिक्षक मां कार्यक्रम, इसके उद्देश्यों, महत्वपूर्ण घटकों और शारीरिक, बौद्धिक, भाषा, सामाजिक-भावनात्मक एवं नैतिक विकास, रचनात्मक, सांस्कृतिक विकास के बारे में जागरूक किया गया। कार्यशाला का समापन उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता एवं डीपीओ समग्र शिक्षा निशा गुप्ता ने किया। उन्होंने सभी स्कूलों से आई हुई माताओं की पहली शिक्षक मां कार्यक्रम में रुचि को देखते हुए बहुत सराहना की। उन्होंने माताओं से आवाहन किया कि वह बच्चों के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे को राम बना सकती है और रावण भी। माता की इच्छा शक्ति बच्चे को किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा सकती है। डाइट प्रधानाचार्य राकेश मनकोटिया ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन में घुमारवीं से प्राथमिक शिक्षा खंड अधिकारी आशा देवी, रिसोर्स पर्सन के रूप में महिंद्र सिंह, रंजना राठौर, कमलेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें