फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बिलासपुर के घुमारवीं में भीषण अग्निकांड, सात ट्रैक्टर और दो बाइक जलकर राख, तीन लाख की नकदी भी स्वाहा

Sun, 01 Nov 2026 10:28 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।

सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के कुलारू में रविवार सुबह स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से सात ट्रैक्टर, दो बाइक, तीन लाख रुपये की नकदी और लाखों का अन्य सामान जलकर राख हो गया। शुरुआती आकलन में एक करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान की आशंका है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
दमकल की टीम आग बुझाते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घुमारवीं क्षेत्र के कुलारू में रविवार सुबह स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि एजेंसी में खड़े छह बड़े ट्रैक्टर, एक छोटा ट्रैक्टर, रोटावेटर और दो मोटरसाइकिल जलकर राख हो गईं। अग्निकांड में तीन लाख रुपये की नकदी समेत स्पेयर पार्ट्स, तीन लैपटॉप, एलईडी और अन्य कीमती सामान भी नष्ट हो गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस अग्निकांड में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन






जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कुलारू स्थित स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी एजेंसी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि अंदर रखा सामान बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिला। एजेंसी में खड़े ट्रैक्टर आग की चपेट में आ गए। इसके साथ ही कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाला रोटावेटर और वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलें भी पूरी तरह जल गईं। आग ने एजेंसी के कार्यालय और स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां रखे स्पेयर पार्ट्स, तीन लैपटॉप, एलईडी और अन्य जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

एजेंसी से आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए मोर्चा संभाला। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग किया।

अग्निकांड से एजेंसी संचालक नरेश कुमार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। नुकसान का वास्तविक आकलन भी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें