फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: घुमारवीं में जिम में कसरत करते समय शिक्षक की मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Wed, 28 Oct 2026 01:05 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)।

सार

बिलासपुर जिले के घुमारवीं में बुधवार सुबह जिम में कसरत करते समय निजी स्कूल के शिक्षक विशाल कौंडल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं शहर के एक जिम में बुधवार सुबह कसरत करते समय 50 वर्षीय अध्यापक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह जमीन पर गिर पड़े। जिम में मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

मृतक की पहचान विशाल कौंडल निवासी गांव जोलपलाखी, तहसील घुमारवीं, बिलासपुर के रूप में हुई है।

 
Trending Videos

वह घुमारवीं के एक निजी शिक्षण संस्थान में अध्यापक थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विशाल बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे जिम पहुंचे थे। कुछ देर कसरत करने के बाद वह अचानक जमीन पर बैठ गए और फिर लेट गए। शुरुआत में लोगों को लगा कि वह थकान के कारण आराम कर रहे हैं। करीब एक मिनट बाद उनके जोर-जोर से हिलने पर लोगों को तबीयत बिगड़ने का अंदेशा हुआ। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने के अंतराल के बाद उन्होंने 15 दिन पहले ही दोबारा कसरत शुरू की थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
 
विज्ञापन

जिम में व्यायाम करते समय इन बातों का रखें ध्यान
सिविल अस्पताल घुमारवीं के जनरल सर्जन डॉ. मोइन खान चंदेल के अनुसार लंबे अंतराल के बाद कसरत शुरू करने वालों को हल्के व्यायाम से शुरुआत करनी चाहिए और धीरे-धीरे तीव्रता बढ़ानी चाहिए। शुरुआत में भारी वजन उठाने से बचें और अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार व्यायाम करें। सीने में दर्द, सांस फूलने, चक्कर आने या असामान्य पसीना आने पर तुरंत व्यायाम रोककर चिकित्सकीय सहायता लें। हृदय संबंधी बीमारी या अन्य जोखिम होने पर कसरत शुरू करने से पहले चिकित्सक की सलाह लें। संतुलित आहार लें और बिना विशेषज्ञ की सलाह के सप्लीमेंट का सेवन न करें। सर्दियों में व्यायाम के बाद शरीर को अचानक ठंड के संपर्क में आने से बचाएं। अधिक उम्र के लोग अपनी शारीरिक स्थिति और स्वास्थ्य के अनुसार व्यायाम करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें