फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं के आर्यन शर्मा ने पहले प्रयास में पास की सिविल सेवा परीक्षा

विज्ञापन
आर्यन शर्मा।
विज्ञापन
पिता सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य, मां हैं निजी स्कूल में अध्यापिका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। संघ लोक सेवा आयोग की घुमारवीं के 24 वर्षीय आर्यन शर्मा ने पहले प्रयास में ही परीक्षा पास कर ली है। घुमारवीं शहर के रहने वाले आर्यन के पिता अश्विनी शर्मा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) घुमारवीं में प्रधानाचार्य हैं। उनकी माता घुमारवीं के निजी स्कूल में शिक्षिका हैं।
विज्ञापन

आर्यन शर्मा ने 352 में रैंक के साथ सफलता हासिल की। इस सफलता से उनके घर में खुशी का माहौल है। आर्यन शर्मा ने बताया कि उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा घुमारवीं के मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की। यहां से उन्होंने 2017 में अपनी जमा दो की परीक्षा पास की। उसके बाद उनका चयन एनआईटी हमीरपुर के लिए हुआ। उन्होंने 2021 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। बीटेक के बाद उन्होंने नोएडा में एक निजी कंपनी में बतौर एनालिस्ट पद पर कार्य किया। एक वर्ष नौकरी करने के उपरांत आर्यन शर्मा ने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दो वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद आर्यन शर्मा ने वर्ष 2023 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास कर लिया। आर्यन शर्मा ने सफलता का श्रेय माता-पिता और अध्यापकों को दिया है। उनका कहना है कि इन लोगों के मार्गदर्शन से ही उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें