फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल का परिसर बना दिया पार्किंग स्थल

विज्ञापन
सिविल अस्पताल घुमारवीं के परिसर में खड़ी गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
मरीज, तीमारदार और एंबुलेंस चालक परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं के परिसर को पार्किंग स्थल में तब्दील कर दिया है। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अस्पताल परिसर में अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के कारण मरीजों, तीमारदारों के साथ-साथ एंबुलेंस को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में पार्किंग की समस्या दिनों-दिन गंभीर होती जा रही है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। अस्पताल परिसर में पार्किंग स्थल को अनधिकृत रूप से कब्जे में लिया गया है। इसके चलते कई निजी वाहन सुबह से शाम तक यहीं खड़े रहते हैं। इस कारण अस्पताल आने वाले मरीजों को गाड़ी पार्क करने के लिए जगह नहीं मिल पाती।
विज्ञापन

आपातकालीन स्थिति में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता होती है। एंबुलेंस चालकों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई बार अस्पताल में गंभीर हालत में लाए जा रहे मरीजों की जान पर बन आती है। गेट तक एंबुलेंस पहुंचाने में समय लग जाता है। स्थानीय लोगों और मरीजों के तीमारदारों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए अस्पताल प्रशासन को उचित नियम बनाने चाहिए ताकि केवल आवश्यक वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा सके।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर शशि शर्मा ने कहा कि इस मामले में स्थानीय अस्पताल प्रबंधन से बात की जाएगी। अवैध तरीके से खड़ी गाड़ियों को अस्पताल परिसर से बाहर निकालने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें