फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दधोल कृषि सेवा सहकारी समिति की आमसभा कल

विज्ञापन
विज्ञापन
-सभा के उत्थान के लिए सदस्यों से की जाएगी चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की दी दधोल कृषि सेवा सहकारी समिति (डसको) की आम सभा रविवार पडयालग में होगी। सभा सचिव हेमराज निखिल ने बताया कि आमसभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सभा के उत्थान के लिए सदस्यों से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि रविवार को 11 बजे होने वाली आमसभा की बैठक में पिछली आमसभा की पुष्टि और स्वीकृति के बारे में, नए सदस्यों के प्रवेश और हिस्सा हस्तांतरण की स्वीकृति, समिति के वर्ष 2023-24 के अंतिम लेखों की स्वीकृति, समिति की अधिकतम ऋण सीमा के निर्धारण , समिति की ब्याज दरों की संस्कृति के निर्धारण, समिति की दुग्ध परियोजना, समिति के वर्ष 2024-25 के अंकेक्षण के लिए अंकेक्षण नियुक्त करने, समिति की वर्ष 2024-25 की व्यापारिक विकास योजना की स्वीकृति के बारे में चर्चा होगी। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा की जाएगी। सभा सचिव ने समिति के सभी प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि रविवार सुबह 11 बजे समिति के मुख्य कार्यालय पडयालग के सामुदायिक हाल में पहुंचकर अपनी भागीदारी देते हुए समिति के सभी सदस्यों को आर्थिक और सामाजिक तौर पर मजबूत करने में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें