- संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यालय से सबसे अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से आयोजित की गई संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिले में सबसे अधिक संख्या में जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विद्यालय के 455 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया। सर्वाधिक नामांकन के लिए गायत्री परिवार ने विद्यालय को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-संस्कृति भूषण पुरस्कार से नवाजा है। बुधवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में परीक्षा के जिला संयोजक इं. आरके टंडन ने विद्यालय को यह सम्मान प्रदान किया। प्रधानाचार्य राकेश कटोज, अध्यापक कमलेश कुमार और निर्मल कुमार, पूर्व प्रधानाचार्य सतीश चंद्र जोशी और सेवानिवृत भौतिकी प्रवक्ता क्रांति कुमार को भी उनकी अभूतपूर्व सेवाओं हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। टंडन ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय इस वर्ष पूरे प्रदेश में यह सम्मान प्राप्त करने वाला एकमात्र विद्यालय है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में इस विद्यालय के 2 विद्यार्थियों ने जिला स्तर और 3 विद्यार्थियों ने तहसील स्तर पर मेरिट सूची में भी अपनी जगह बनाई है।