फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 40 किसानों को दिया प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील किसानों ने प्रशिक्षु किसानों को दिए टिप्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले भर से 40 किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक खेती की बारीकियों को समझा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. गौरव ने बताया की प्राकृतिक खेती के प्रोजेक्ट के तहत इसका आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग से अधिकारी और प्रगतिशील किसान जो प्राकृतिक खेती करते आ रहे हैं उन्हें भी बुलाया गया। प्रशिक्षण ले रहे किसानों से उनका वार्तालाप करवाया गया। इससे प्राकृतिक खेती को व्यावहारिक रूप में जब किया जाता है तो क्या समस्याएं रहती हैं उसके बारे में प्रशिक्षु किसान सीधे प्रगतिशील किसानों से बात कर सकें। शिविर में भाग ले रहे किसानों ने प्राकृतिक खेती से प्रभावित होकर प्राकृतिक खेती को शुरू करने का प्रण लिया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र की प्रभारी सीमा शाह और डॉ. सचिन कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें