फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए टीमें रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सहायक रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) बारे में जागरूक करने के लिए गठित टीमों को रवाना किया। चुनावों को लेकर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में जागरूकता के लिए 14 दिसंबर से 31 जनवरी तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र में जाकर मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने संबंधित मतदान केंद्र के मतदाताओं से इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के इस विशेष अभियान का प्रमुख उद्देश्य मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के संचालन संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाना है। उन्होंने इस जन जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस जागरूकता अभियान की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें