फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: गीत और नृत्य से बालिकाओं को दी विभिन्न विषयों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-एनटीपीसी कोलडैम में अनुवर्ती कार्यशाला का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एनटीपीसी कोलडैम हाइड्रो पावर स्टेशन के आवासीय परिसर में चल रही बालिका सशक्तिकरण अभियान की छह दिवसीय अनुवर्ती कार्यशाला का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर बालिकाओं ने नृत्य, गायन और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कार्यशाला में बालिकाओं ने विभिन्न विषयों पर न सिर्फ शिक्षा प्राप्त की, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न तरह के पाठ्यक्रम का भी लाभ उठाया। कार्यशाला में बालिकाओं को गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से विभिन्न विषयों की जानकारी दी गई। कोलडैम के मुख्य महाप्रबंधक राजेंद्र प्रसाद अहिरवार ने कहा कि इस कार्यक्रम का दूरगामी परिणाम सुखद होगा। उन्होंने बालिकाओं को उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी कोलडैम भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन करता रहेगा। संगिनी संघ की अध्यक्ष ऊषा अहिरवार ने कहा कि दृढ़ संकल्प से सभी प्रकार की बाधाओं को पार किया जा सकता है। इसलिए हमें दृढ़ संकल्पित होकर कार्य को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर दिग्विजय प्रसाद, राजेंद्र कुमार जोशी, उमेश कुमार, राजेश बिश्नोई और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें