फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भगोड़े आरोपी ने अदालत में किया आत्मसमर्पण

Sat, 01 Mar 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता अदालत ने मारपीट के मामले में भगोड़ा किया था घोषित
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मारपीट के मामले में भगोड़ा घोषित किए एक आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण किया है। झंडूता अदालत ने आरोपी को पेशियों से गैरहाजिर रहने पर भगोड़ा करार दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आशीष कुमार निवासी गांव मुकराना डाकघर रोहल तहसील झंडूता के खिलाफ साल 2020 झंडूता थाना में मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। जांच के बाद पुलिस ने मामला झंडूता अदालत में दायर किया। आरोपी शुरू की कुछ पेशियों में हाजिर हुआ, लेकिन उसके बाद गैरहाजिर रहने लगा। अदालत ने हाजिर होने के लिए आरोपी को समन, वारंट आदि जारी किए, लेकिन वह लगातार गैर हाजिर रहा। इस पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। पुलिस और पीओ सेल उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उसने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पर अदालत के आदेशों की अवहेलना करने का भी मामला झंडूता थाना में दर्ज किया है। आरोपी को अदालत ने सोमवार तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। बताया जा रहा कि आरोपी विदेश चला गया था। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें