- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्थापित किया स्टाॅल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में लुहणू मैदान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के सात दिवसीय शिविर की स्थापना की गई। शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हितेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को शिविर के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस स्टॉल का उद्देश्य आम जनता को अनेक कानूनों व निशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी देना है। इसके तहत इस स्टॉल में प्रत्येक दिन जिला न्यायालय बिलासपुर के अधिवक्ता तथा अन्य कर्मचारी शिविर में मौजूद रहेंगे जो कि जन सामान्य को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल श्रम, बाल विवाह, मादक द्रव्यों व ड्रग्स के सेवन के विरुद्ध तथा अन्य कानूनों की बारीकियों को समझाया जाएगा। इसी प्रकरण में विधिक सेवा प्राधिकरण ने डीएलएसए बिलासपुर के नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया गया है। इस चैनल पर कानून से संबंधित करीब 40 वीडियो उपलब्ध हैं जो इस स्टॉल में भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नितिन मित्तल, सचिव सीनियर सिविल जज मनीषा गोयल संयुक्त सचिव जिला बार एसोसिएशन नेहा चौहान, अनिल शर्मा और नरेश कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।