फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लखवाणी में परिवहन निगम की बस के साथ स्कूटी की जोरदार टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
-हादसे में बाल-बाल बचा स्कूटी चालक युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं के लखवाणी में एक स्कूटी की परिवहन निगम की बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बस के नीचे जा घुसी। गनीमत रही कि स्कूटी चालक को हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, परिवहन निगम बिलासपुर डिपो की बस मटियाल से चंडीगढ़ जा रही थी। घुमारवीं के लखवाणी में एक तीखे मोड़ पर अचानक एक स्कूटी सवार बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि स्कूटी बस के लोहे को चीरती हुए बस के नीचे घुस गई थी। गनीमत रही कि स्कूटी चालक युवक उछलकर सड़क के किनारे जा गिरा, जिससे उसे मामूली चोटें आई। हादसा देखते ही राहगीर और आसपास के लोग युवक की मदद के लिए लोग दौड़ पड़े। इस दौरान काफी देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ। हादसे में स्कूटी पूरी तरह से एक क्षतिग्रस्त हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी को बस के नीचे से निकाला गया। स्थानीय लोग युवक को उपचार के लिए नजदीकी सिविल अस्पताल घुमारवीं ले आए, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। आपसी समझौते के चलते पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें