फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निक्की देवी बनी घंडालवी कॉलेज के अभिभावक-शिक्षक संघ की अध्यक्ष

विज्ञापन
घंडालवी कॉलेज में गठित पीटीए की नई कार्यकारिणी व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
विज्ञापन
प्रवीन लता को उपाध्यक्ष, प्रो. पवन को बनाया गया सचिव
विज्ञापन

महाविद्यालय में सर्वसम्मति से पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवी में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने की। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। नई कार्यकारिणी में निक्की देवी को अध्यक्ष, प्रवीन लता को उपाध्यक्ष, प्रो. पवन कुमार को सचिव, प्रवीन कुमारी को संयुक्त सचिव और श्रीमती नीलम को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सोमा देवी और निशा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निक्की देवी ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कॉलेज के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों को विश्वास दिलाया कि पीटीए महाविद्यालय की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करेगा। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रविंद्र कुमार, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. रवि कुमार, प्रो. वीरेंद्र शर्मा, पीटीए सचिव प्रो. पवन कुमार, प्रो. कल्पना, प्रो. सुदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें