फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तहसील कल्याण विभाग झंडूता में तीन साल से चतुर्थ श्रेणी पद खाली

Sun, 09 Nov 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय कामकाज प्रभावित,अधिकारियों को बताने के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। तहसील कल्याण विभाग झंडूता में पिछले करीब तीन वर्षों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली चला हुआ है। इस कारण विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सफाई, रिकॉर्ड संभालने और पत्राचार जैसे कार्य, जो सामान्य तौर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के जिम्मे होते हैं, अब अन्य कर्मचारियों को खुद करने पड़ रहे हैं। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि पद खाली रहने से कार्यालय का नियमित कार्य प्रभावित हो रहा है। कई बार जरूरी दस्तावेजों की फाइल भेजने या लाने का काम भी उन्हें ही करना पड़ता है, जिससे विभागीय कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। तहसील कल्याण अधिकारी झंडूता कमल कांत शर्मा ने बताया कि विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद लगभग तीन साल से रिक्त है। इस कारण विभाग के कर्मचारी अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को इस संबंध में कई बार सूचित किया जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही रिक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी, जिससे विभागीय कार्य सुचारू रूप से चल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें