फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहलत खत्म, चार हजार ऑपरेटरों ने बंद की सीमेंट ढुलाई

Mon, 27 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
खारसी में बिलासपुर और सोलन जिला के ट्रक ऑपरेटरों की बैठक। - फोटो : strike
विज्ञापन
जेपी सीमेंट उद्योग में ढुलाई काम कर रहे बिलासपुर और सोलन जिला के करीब चार हजार ट्रक मालिकों के माल भाड़े की अदायगी न होने पर हजारों ट्रकों के चक्के जाम करते हुए सीमेंट ढुलाई बंद कर दी है।
विज्ञापन


कंपनी को ऑपरेटरों का करीब 48 करोड़ रुपये भाड़े की अदायगी करनी है। मगर प्रशासन की अध्यक्षता में हुई बैठकों में कंपनी इसकी एक मुश्त अदायगी को लेकर आनाकानी कर रही है।

इसके बाद खारसी में मांगल लैंडलूजर परिवहन सभा के पदाधिकारियों तथा बिलासपुर जिले की विभिन्न परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों के बीच वार्ता के बाद ढुलाई बंद करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


ऑपरेटरों का कहना है कि किराया अदा न करने पर अधिकांश ट्रक नीलाम होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को खारसी में दोलों जिलों के ट्रक ऑपरेटरों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें फैसला लिया गया है कि अब दोनों जिलों के ऑपरेटर एक साथ अपनी हकों की लड़ाई लड़ेंगे।

इसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 25 मार्च को एडीएम विनय कुमार की अध्यक्षता में जेपी उद्योग और ट्रक ऑपरेटरों के बीच भाड़ा विवाद को लेकर जेपी प्रबंधन और बिलासपुर जिले की परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई थी। इसमें परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों ने करीब 48 करोड़ रुपये के  माल-भाड़े को 31 मार्च से पहले देने की बात कही थी।

इसमें 80 फीसदी माल-भाड़ा एक मुश्त देने की शर्त रखी थी। इसके लिए जेपी के डॉयरेक्टर ठाकुर रण विजय सिंह ने सोमवार तक का समय मांगा था। मगर अभी जेपी प्रबंधन और न ही प्रशासन की तरफ से ऑपरेटरों को कोई जवाब मिला है।

खारसी सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने कहा कि सोमवार को खारसी में मांगल लैंडलूजर परिवहन सभा के पदाधिकारियों और बिलासपुर जिले की विभिन्न परिवहन सभाओं के पदाधिकारियों के बीच माल-भाड़े को लेकर लंबी वार्ता हुई।

इसमें सोलन और बिलासपुर जिला के सभी ट्रक ऑपरेटरों ने एक जुट होने पर सहमति जताई। बैठक में खारसी सभा के चेयरमैन रोशन लाल फौजी, प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर उपप्रधान परमानंद ठाकुर सदस्य हेमराज, धर्मपाल, परसराम, हंसराज, जीत राम, पवन ठाकुर, मांगल लैंड लूजर परिवहन सभा के दीप चंद शर्मा, दीप लाल, रतन लाल, चुनी लाल, अजीत सेन, तरसेम, कै. भगत राम, रविकांत पाठक, रमेश ठाकुर, संदीप, कोहीनूर सभा के प्रधान प्रेम सिंह ठाकुर, उपप्रधान राजीव महाजन, महासचिव मान सिंह ठाकुर सलाहकार प्यारे लाल ठाकुर, अशोक कुमार, प्रकाश ठाकुर, बबलू शर्मा, सुरेश, भूतपूर्व सैनिक सभा के प्रधान कै. सुरेंद्र महासचिव जोगिंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें