फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं के बाड़ी मझेड़वां में निजी भूमि से काटे चंदन के चार पेड़

विज्ञापन
Four sandalwood trees cut from private land in Bari Majhedwan of Ghumarwin
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिले में एक बार फिर चंदन के पेड़ों पर आरी चली है। इस बार वन काटुओं ने घुमारवीं के बाड़ी मझेड़वां में चंदन के चार पेड़ काटे है। हालांकि इस बार यह पेड़ निजी भूमि से काटे गए हैं। भूमि के मालिक ने वन विभाग और पुलिस थाना घुमारवीं में शिकायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बाड़ी मझेड़वां गांव निवासी विजय सिंह ठाकुर ने सोमवार को पुलिस को सूचना दी कि उनकी जमीन से अज्ञात लोग चंदन के पेड़ काट कर ले गए हैं। पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो चंदन के चार पेड़ कटे हुए पाए गए और तीन पेड़ों को काटने की कोशिश की गई थी। पैमाइश करने पर काटे गए पेड़ों के तनों की मोटाई 25 से 26 इंच थी। इनकी कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से वन काटुओं का पता लगाकर गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। बिलासपुर जिला में चंदन के पेड़ों को काटने का मामला पहला नहीं है। इससे पूर्व भी बिलासपुर के चंगर में कई चंदन के पेड़ों पर आरी चल चुकी है। हाल ही में ओयल गांव में आठ पेड़ चंदन के काटे गए थे। उधर, घुमारवीं थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें