फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नवरात्र में चार लाख श्रद्धालुओं ने किए मां नयनादेवी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंदिर न्यास को हुआ 1.05 करोड़ रुपये आया नकद चढ़ावा
विज्ञापन

- हवन यज्ञ के साथ संपन्न हुए नवरात्र मेले

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में शारदीय नवरात्र हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गए। इन नवरात्रों में करीब चार लाख श्रद्धालुओं ने माता नयना देवी के दर्शन कर पुण्य फल प्राप्त किया।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि इन नवरात्रों में मंदिर न्यास को कुल 1,05,81,376 रुपये नकद, 280 ग्राम 290 मिलीग्राम सोना, 16 किलो 707 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। 9 दिनों से चल रहा शारदीय नवरात्रों के दौरान मंदिर न्यास की ओर से आयोजित अखंड पूजा पाठ का भी समापन हो गया। श्री नयना देवी जी के सभी पुजारी वर्ग एवं कर्मचारी वर्ग ने शारदीय नवरात्रों के सुख संपन्नता के चलते हवन यज्ञ किया। मेला समापन पर मेला अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि यह शारदीय नवरात्र सुख शांति से संपन्न हुए। मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान भी संपूर्ण हो गए। सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने बखूबी अपनी ड्यूटी निभाई। मेला अधिकारी एवं मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल ठाकुर ने बताया कि सभी विभागों का सहयोग सराहनीय रहा। किसी प्रकार की अप्रिय घटना का कोई भी समाचार प्राप्त नहीं हुआ। भविष्य में भी मंदिर न्यास श्रद्धालुओं की सेवा के लिए कार्य करता रहेगा। लगभग चार लाख श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रतिमा राय ने बताया कि मंदिर क्षेत्र और नगर परिषद क्षेत्र की सफाई का जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। वह स्वयं समय-समय पर वह सभी क्षेत्रों पर अपनी नजर बनाए हुए थे। सभी कर्मचारियों ने ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाई और सभी कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें