फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी मंदिर न्यास का स्थापना दिवस 16 से

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल स्तर पर होंगी शैक्षणिक, खेल प्रतियोगिताएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयना देवी में मंदिर न्यास की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर 16 और 17 दिसंबर को मंदिर न्यास स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष से इस महोत्सव को वार्षिक महोत्सव के रूप में हर वर्ष मनाया जाएगा।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि महोत्सव के दौरान उपमंडल स्तर पर शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से भाषण, श्लोक, विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त खेलकूद प्रतियोगिताएं भी होंगी। इनमें टेबल टेनिस, वॉलीबाल, शतरंज, कबड्डी एवं बैडमिंटन जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस दौरान जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मंदिर न्यास नयना देवी की ओर से पार्टनर्स ऑफ द टेंपल योजना का भी शुभारंभ किया जाएगा। इसके अंतर्गत मंदिर के विकास में निरंतर एवं समय पर बहुमूल्य योगदान देने वाले दानी सज्जनों को सम्मानित किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान जागरण का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आए कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें