-आईटी और पंचायती राज की शुरुआत भी पूर्व प्रधानमंत्री की देन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता कांग्रेस की ओर से झंडूता कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी जयंती मनाई गई। इसमें प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंदेल ने की।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार व अन्य पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विवेक कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की देश के विकास में अहम भूमिका रही है। उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ आज भी देश की जनता को मिल रहा है। आईटी और पंचायती राज की शुरुआत भी पूर्व प्रधानमंत्री की देन है। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कई ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चलाईं, जिनके माध्यम से देश के गरीब तबके को लाभ मिला।
उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। क्षेत्र के मसले सरकार के समक्ष रखे गए हैं। आम जनता की समस्याओं को समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान महासचिव सर्वजीत सिंह, कर्मदेव गौतम, संजीव कुमार, परवेज मोहम्मद, राजेश ठाकुर, मनजीत सिंह, संजय सिंह, दुनीचंद, राजीव, डा. गुलेरिया, कपिल गौतम, सुरेश नेगी, कैप्टन मंशा राम, सूबेदार जोगिंद्र सिंह, श्रीराम, लच्छू राम, श्यामलाल, किशोरी लाल, बहादुर सिंह, रमेश चंद, श्यामलाल, सुरेंद्र कौशल, ज्ञान चंद, वीपी चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।