फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधोल में वन विभाग ने जगह-जगह लगाए चेतावनी बोर्ड

Sun, 25 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)।
विज्ञापन
दधोल क्षेत्र में वन विभाग की ओर से लगाए गए चेतावनी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन विभाग ने दधोल और आसपास के क्षेत्रों में लगते जंगलों में लोगों को जाने पर सावधान रहने की चेतावनी दी है। वहीं लोगों को आगाह करने के लिए वन विभाग ने चेतावनी बोर्ड भी लगा दिए हैं। इसमें साफ लिखा गया है कि उक्त क्षेत्र में तेंदुए का खतरा बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि एक महीने क्षेत्र में तेंदुए ने हमला कर एक व्यक्ति को मार डाला था।
विज्ञापन


इसके बाद तेंदुए को आदमखोर घोषित कर उसे शूटरों ने मार दिया है। मगर फिर से इस प्रकार का कोई हादसा न हो, इसके लिए वन विभाग ने जनता को सावधान रहने की सलाह दी है। वन विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह बोर्ड लगा दिए हैं। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों के आसपास झाड़ियों को न उगने दें।

घर के आसपास के क्षेत्रों में रोशनी का प्रावधान करें। वहीं लोगों से अपील की है कि रात के समय गाना गाते हुए, खांसते या फिर मोबाइल में गाना बजाने हुए सफर करें। इससे जंगली जानवरों का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह रात के समय किसी भी हाल में घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन


अगर कोई जरूरी कार्य है तो घर से किसी को साथ ले जाएं। बच्चों को शाम होने के बाद अकेले कहीं न जाने दें। इसके अलावा लावारिस पशुओं को किसी भी हाल में अपने घर के आपपास नहीं आने दें। डीएफओ बिलासपुर सीबी ताशीलदार ने कहा कि जंगल का क्षेत्र साथ होने के कारण यहां हमेशा जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है।

लोगों की सुरक्षा के लिए विभाग ने जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं ताकि लोगों किसी प्रकार की अनहोनी का शिकार न होना पड़े। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर कोई अवैध शिकार करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें