बिलासपुर में रेस्तरां से पनीर व दहीं के सैंपल एकत्रित करते फूड सेफटी विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को जिले में निगम के एक रेस्तरां समेत विभिन्न दुकानों की जांच की। विभाग ने रेस्तरां के दस्तावेजों को जांचने के बाद पनीर और दही के सैंपल एकत्रित किए हैं। सैंपल कंडाघाट लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। लैब से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी देते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि मंगलवार को दबिश के बाद दस्तावेज सहित सैंपल एकत्रित किए हैं। फेस्टिवल सीजन को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार है और अब प्रतिदिन मिठाई सहित अन्य रेस्तरां में जाकर औचक निरीक्षण किया जाएगा। महेश कश्यप ने बताया कि मिठाइयों में किसी भी तरह की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई दुकानदार ऐसा करता पाया गया तो मौके पर ही उनकी मिठाई फेंक दी जाएगी और चालान भी किया जाएगा।
फेस्टिवल सीजन के चलते लोग मिठाई की खरीदारी करते हैं। प्रतिदिन अब मिठाई के सैंपल एकत्रित किए जाएंगे। महेश कश्यप ने बताया कि मिठाई विक्रेताओं को इस बार मिठाई के डिब्बे सहित स्थान पर मिठाइयों की एक्सपाइयरी डेट लिखना भी अनिवार्य कर दिया है।