फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

150 फीट गहरी खाई में लुढ़की कार, 5 सैलानी घायल

विज्ञापन
बनेर में हादसे में क्षतिग्रस्त पर्यटकों की कार। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 पर सोमवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दिल्ली निवासी पांच सैलानी घायल हुए हैं। एक पर्यटक को गंभीर हालत में एफआरयू नालागढ़ रेफर कर दिया गया है। चार घायलों का प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट में उपचार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दिल्ली के पांच सैलानी कार नंबर डीएल6सीएस-7848 में मनाली घूमने जा रहे थे। स्वारघाट से करीब पांच किलोमीटर दूर बनेर नामक स्थान पर एक तीखे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांचों पर्यटक घायल हो गए। चार पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि एक को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। निजी वाहन में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। एक घायल को एफआरयू नालागढ़ रेफर किया गया है। सूचना मिलने के बाद स्वारघाट थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों की पहचान मोहम्मद अदनान पुत्र तामिल, मोहम्मद फहीम पुत्र रजा, मोहम्मद शादाब पुत्र बशीर, अजहरूदीन पुत्र सिराजुदीन, मोहमद उमेर पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला अजमेरी गेट दिल्ली के रूप में हुई है। डीएसपी पूर्ण चंद ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें