बिलासपुर। पुलिस थाना सदर में एक व्यक्ति ने चार व्यक्तियों और एक महिला पर मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अनूप शर्मा गांव लददा तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर ने बताया कि शुक्रवार को रात के समय बिलासपुर मेन मार्केट में दुकान का काम निपटा के घर जा रहा था। तभी दुकान के सामने चार व्यक्ति और एक महिला एकजुट होकर उसके ऊपर डंडे और लात घूसों से मारपीट करने लगे। जब वह डर कर दुकान में भागा तो उन्होंने दुकान के अंदर भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उसके सिर, नाक और दांत में चोट आई है। उसके दोस्त ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने की है।