फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: खड्ड में मछली पकड़ने गया था व्यक्ति, डूबने से मौत

Thu, 29 Sep 2022 05:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरठीं (बिलासपुर)

सार

बिलासपुर जिले के थाना तलाई के अंतर्गत बलसीना गांव में द्रुग खड्ड में डूूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वह साथियों के साथ मछलियां पकड़ने के लिए द्रुग खड्ड में गया था।
विज्ञापन
डूबने से मौत(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के थाना तलाई के अंतर्गत बलसीना गांव में द्रुग खड्ड में डूूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वह साथियों के साथ मछलियां पकड़ने के लिए द्रुग खड्ड में गया था। वहीं हादसा हुआ। शव देखकर परिजन बिलख पड़े। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बलसीना गांव का अधेड़े घर से करीब 2 किलोमीटर द्रुग खड्ड में दोस्तों के साथ मछलियां पकड़ने के लिए गया था। सभी साथी मछलियां पकड़ने के बाद अपने-अपने घर चले गए। लेकिन सुरेश कुमार घर नहीं पहुंचा। रात को परिजनों ने आस पड़ोस में पता किया लेकिन उनकी जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन


बुधवार को परिजन सुबह से ही सुरेश कुमार को ढूंढने निकले। करीब 1:00 बजे दोपहर जब वह खड्ड में पहुंचे तो उसे पानी में तैरता पाया। परिजन उसे सिविल अस्पताल बरठीं ले आए, जहां पर चिकित्सक इशांत शर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत प्रधान सुखदेव और उप प्रधान जितेंद्र गुलेरिया ने बताया कि सुरेश की पैर फिसलने के कारण पानी में डूबने से मौत हुई है। उनका शव दोपहर एक बजे घर से लगभग दो किलो मीटर दूर द्रुग खड्ड में मिला। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि मृतक बीपीएल परिवार से संबंधित है उसकी मौत आकस्मिक हुई है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें