फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में जनगणना का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

विज्ञापन
विज्ञापन
16 जून से 15 जुलाई तक मकान सूचीकरण और घरेलू सुविधाओं की जुटाई जाएगी जानकारी
विज्ञापन

बैंक खाता या ओटीपी की जानकारी नहीं मांगी जाएगी
जिले में 5,059 लोगों ने पूरी की स्वगणना प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत सोमवार से मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का काम शुरू हो गया है। यह अभियान 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल से स्वगणना की अवधि 15 जून को समाप्त हो चुकी है। अब क्षेत्र में प्रगणक सीधे लोगों से जानकारी जुटाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। प्रगणक जानकारी दर्ज करने के लिए एचएलओ मोबाइल एप का उपयोग करेंगे। जिन लोगों ने 1 से 15 जून के बीच ऑनलाइन स्वगणना पूरी कर ली है, उन्हें अपनी स्वगणना आईडी प्रगणकों को उपलब्ध करवानी होगी। डीसी ने बताया कि प्रदेशभर में 80,486 लोगों ने स्वगणना प्रक्रिया में भाग लिया, जिनमें से 71,414 लोगों ने इसे सफलतापूर्वक पूरा किया, जबकि 9,072 लोगों की प्रक्रिया अधूरी रही। जिले में 5,668 लोगों ने स्वगणना शुरू की थी, जिनमें से 5,059 लोगों ने प्रक्रिया पूर्ण कर ली, जबकि 609 लोग इसे पूरा नहीं कर सके।
विज्ञापन

राहुल कुमार ने कहा कि पहले चरण में प्रगणक 33 आधिकारिक प्रश्नों के माध्यम से मकान, परिवार, पेयजल, बिजली, शौचालय, खाद्यान्न और अन्य घरेलू सुविधाओं से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। इन आंकड़ों का उपयोग भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनगणना कर्मियों के पहचान पत्रों पर क्यूआर कोड अंकित किए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर नागरिक उनकी पहचान सत्यापित कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से सावधान रहें। जनगणना के दौरान किसी भी नागरिक से बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या अन्य वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाती है। यदि कोई व्यक्ति ऐसी जानकारी मांगता है तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जनगणना कार्य में नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सही और तथ्यात्मक जानकारी से ही भविष्य की विकास योजनाओं को प्रभावी बनाया जा सकता है। जनगणना संबंधी सहायता के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें