फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांस के जंगल में दो दिन से लगी आग, वन संपदा राख

विज्ञापन
बिलासपुर के बंदलाधार के जंगल में लगी आग। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। गर्मियां शुरू होते ही जिले के जंगलों में वन संपदा और जीव-जंतु लोगों के निजी स्वार्थ का शिकार होने शुरू हो गए हैं। वहीं वन विभाग विवश होकर जंगलों को जलते हुए देख रहा है। विभाग दावा कर रहा है कि वन संपदा को कोई नुकसान नहीं हुआ है। बंदला के जंगल में एक सप्ताह में तीन बार आग लग चुकी है। वहीं बैरी के ब्रांस जंगल में दो दिन से आग भड़की है। इस जंगल में चीड़ के काफी पेड़ हैं।
विज्ञापन

वन विभाग ने गर्मियां शुरू होते ही लोगों से आग्रह किया था कि वन संपदा को कोई नुकसान न पहुंचाए। लेकिन जंगलों में घास के लिए हर साल लोग लाखों की वन संपदा को राख कर देते हैं। लेकिन कोई आग लगाने वाला पकड़ में नहीं आता है और न ही वन विभाग जंगलों को बचाने के लिए कुछ कर पाता है। वन संपदा के साथ कई जीव-जंतु भी आग की भेंट चढ़ जाते हैं।
बताते चलें कि बैरी के पास ब्रांस के जंगल में पिछले दो दिन से आग भड़की है। आग इतनी तेजी से फैल रही है कि उस पर काबू पाना नामुमकिन हो गया है। वन विभाग ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

डीएफओ बिलासपुर अवणी भूषण रॉय ने कहा कि जंगलों में आग लगने की जानकारी है। कहा कि आग पर काबू पाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन बैरी के ब्रांस जंगल में आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। कहा कि अभी तक नुकसान का आकलन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें