फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटिया में लगी आग, संत की लाखों की नकदी राख

विज्ञापन
घुमारवीं गांव में कुटिया में लगी आग।
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय के साथ लगते गांव घुमारवीं में सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे संत दीनानाथ की कुटिया में आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संत की लाखों रुपये की नकदी राख हो गई।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी छोटी गाड़ी को लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन पाइप की नोजल काम ही नहीं कर रही थी। ओवर हैड टैंक से बड़ी पाइप लगाई और आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि संत की कुटिया में कुछ साल पहले भी आग लगी थी तब भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। इस बार भी कुटिया पूरी तरह जल से गई है। सामान और नकदी जलकर राख हो गई है। संत मजदूरी करता है और बचपन से लेकर आजतक कभी भी पैसे बैंक में जमा नहीं करवाए। लाखों रुपये की नकदी जलने का अनुमान है।
गांव के समाजसेवी रामपाल ने कहा कि अगर गांव में ओवर हैंड टैंक न होता तो आग की घटना बहुत बड़ी हो सकती थी। फायर बिग्रेड की छोटी गाड़ी ही मौके पर पहुंच पाती है। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन से आग्रह है कि संत की मदद की जाए। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें