फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंटपुर में चलते कैंटर में लगी आग

विज्ञापन
स्वारघाट के पास आगजनी की घटना में ख़ाक हुआ कैंटर। 7 - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर) स्वारघाट-पिंजौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ऊंटपुर में शुक्रवार को परचून से लदे एक कैंटर में अचानक आग लग गई। धुआं उठते देख कैंटर चालक ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। चालक की पहचान राजेश ठाकुर निवासी खैरी डाकघर बडलग तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गत रात्रि जब एक कैंटर नंबर एचपी-62डी-4819 पंजाब के फतेहबाद के चुंगीकलां से परचून भरकर मनाली जा रहा था। जब यह कैंटर स्वारघाट के नजदीक ऊंटपुर पहुंचा तो अचानक इंजन से धआं निकलने लगा।
विज्ञापन

यह देख चालक दहशत में आ गया और उसने तुरंत कैंटर को सड़क किनारे खड़ा कर छलांग लगाकर जान बचाई। इसके बाद कैंटर जलने लगा और देखते ही देखते कैंटर जलकर राख हो गया। चालक ने उक्त घटना की रिपोर्ट पुलिस चौकी जोघों में की है। मामले की पुष्टि डीएसपी नालागढ़ राजकुमार ने की है। उन्होंने बताया कि आगजनी में इस घटना में नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें