फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रसोई में सिलिंडर से भड़की आग, पांच लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के समय रसोई में खाना खा रहा था परिवार
विज्ञापन

सदस्यों की सूझबूझ से नहीं हुआ जान का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं के घुमाणी चौक स्थित मकान की रसोई घर में गैस सिलिंडर से अचानक आग लग गई। यह हादसा अवारी खलीण पंचायत के उप प्रधान सुरेश चंद चंदेल के घर पर हुआ। गनीमत रही कि हादसे के समय रसोई में मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना में रसोई का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

उप प्रधान सुरेश चंद चंदेल ने बताया कि वह शाम के समय परिवार के साथ रसोई में खाना खा रहे थे। अचानक सिलिंडर से आग निकलने लगी। आग ने तेजी से पूरे रसोई घर को चपेट में ले लिया। परिवार ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक रसोई में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। परिवार ने सूझबूझ से काम लिया, जिससे इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से सहायता की मांग की। उन्होंने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें