फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शॉट सर्किट से मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान, सुईं गांव में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की सुईं सुरहाड़ पंचायत के सुईं गांव में शॉट सर्किट के कारण मकान में आग लग गई। इस कारण पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नीम चंद निवासी सुईं के घर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना के समय पत्नी घर में थी। जब शॉट सर्किट हुआ तो पत्नी को आवाज सुनाई दी। इस पर वह तुरंत बाहर आ गई। बाहर देखा तो मकान में आग लग चुकी थी। आग की लपटें देख पड़ोसी में इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में जुट गए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक ऊपर के दो कमरे पूरी तरह जल गए थे। पीड़ित परिवार को इससे लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई। मौके पर तहसीलदार राजेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने फौरी राहत 10 हजार रुपये और तिरपाल प्रभावित परिवार को दिया। उन्होंने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें