- सिलिंडर बदलने के बाद ढीला रह गया था रेगुलेटर
- सुन्हाणी पंचायत के लेहड़ गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की सुन्हाणी पंचायत के लेहड़ गांव में गैस सिलिंडर में आग लगने से एक महिला झुलस गई। महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बरठीं में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव लेहड़ की सुमन कुमारी बुधवार शाम को अपनी रसोई में काम कर रही तो गैस सिलिंडर खत्म होने पर उसने पुराने की जगह नया सिलिंडर लगा दिया। इसके बाद चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस को जलाया तो एकदम से आग भड़क गई। आग की चपेट में आने से सुमन झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे सिविल अस्पताल बरठीं ले गए, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।