झंडूता के घंढीर गांव में खड़ी कार में लगी आग । स्रोत : जागरूक पाठक
झंडूता के घंढीर गांव में हुई घटना, शॉर्ट सर्किट माना जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर) उपमंडल झंडूता के घंढीर गांव में एक खड़ी कार आग लग गई, जिससे कार पूरी तरह से खाक हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। तलाई पुलिस ने कार मालिक के बयान दर्ज कर कार्रवाई कर दी है।
जानकारी के अनुसार घंढीर गांव के राजेंद्र कुमार ने अपनी कार रोजाना की तरह शुक्रवार शाम को घर के पास सड़क किनारे खड़ा किया था। देर रात को किसी ने कार से आग की लपटे हुई देंखी। शोर सुनकर ग्रामीण और राजेंद्र मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी, लेकिन उसके आने से पहले कार पूरी जल चुकी थी। गनीमत रही कि घटना में कोई झुलसा नहीं। कार मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस को दिए बयान में कार मालिक ने किसी पर कोई शक भी जाहिर नहीं किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
झंडूता के घंढीर गांव में खड़ी कार में लगी आग । स्रोत : जागरूक पाठक