फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सहकार सभा के विक्रेताओं को नियमों के तहत वेतन देने के निर्देश

Sat, 15 Feb 2025 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विक्रेताओं ने मंत्री राजेश धर्माणी का जताया आभार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। सहकारिता विभाग ने जिले में विक्रेताओं को सेवा नियमों के तहत वेतन देने के निर्देश किए जारी किए हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के दिशा निर्देश के बाद यह निर्देश जारी हुए हैं।
सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक बिलासपुर ने सहकारी सभाओं की प्रबंधन समितियों व सचिवों को पत्र जारी करके सभाओं के विक्रेताओं को सेवा नियमों के तहत वेतन देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि पिछले दिनों प्रदेश डिपो संचालक समिति का एक प्रतिनिधि मंडल समिति के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कवि के नेतृत्व में वेतन की मांग को लेकर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी से मिला था। मंत्री ने विक्रेताओं की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए शीघ्र सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक को निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सहायक पंजीयक ने संज्ञान लेते हुए यह निर्देश जारी किए। जिले में अभी तक सभाओं के विक्रेताओं को कुल कमीशन का चार फीसदी हिस्सा वेतन के तौर पर दिया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चंद ने मंत्री राजेश धर्माणी और बिलासपुर सहकारिता विभाग के सहायक पंजीयक का इसके लिए आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें