फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चलती कार में लगी आग, चालक ने शीशा तोड़ कर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- झंडूता के गांव डोहक अमलिया में हुई घटना
विज्ञापन

- कार पूरी तरह से जली, लाखों का नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव गलू के गांव डोहक अमलिया में चलती कार में आग लग गई। चालक ने शीशा तोड़ कर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शशि कुमार निवासी गांव बूखर डाकघर नघ्यार तहसील झंडूता जिला बिलासपुर अपनी कार से ऊना के लठयाणी से वापस घर आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर कार के पीछे से धुंआ निकलने लगा। आग लगने का अहसास होते ही शशि कुमार ने कार को रोक दिया। बाहर निकलने के लिए वह दरवाजा खोलने लगे, तो नहीं खुला। सुनसान जगह होने के चलते उन्हें आपपास से कोई मदद भी नहीं मिल सकी। शशि कुमार ने सूझबूझ से काम लेते हुए किसी तरह कार का शीशा तोड़ और समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे। इतने में देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। फायर बिग्रेड को भी घटना की सूचना दी गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। शशि कुमार के मुताबिक उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, सूचना मिलने पर तलाई थाना से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा, उन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें