फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर में तीन मंजिला भवन में लगी आग

विज्ञापन
बिलासपुर शहर में तीन मंजिला भवन में लगी आग । संवाद
विज्ञापन
पीड़ितों को सात लाख रुपये के नुकसान का अनुमान
विज्ञापन

कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर में सुबह के समय तीन मंजिला भवन में भीषण आग लग गई। घटना में पीड़ितों को करीब सात लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
शहर की मीट मार्केट के पास मोहम्मद रफी के मकान में आग लग गई। घटना की सूचना शीघ्र ही अग्निशमन और पुलिस विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया है। भवन के अंदर लाखों रुपये का सामान रखा हुआ था। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया। इस भवन के साथ किराना और अन्य दुकानें भी हैं। हालांकि लोगों इन दुकानों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। साथ ही हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं लग पाया है। माना जा रहा है कि आग शॉट सर्किट के कारण लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गैस सिलिंडरों को बाहर निकाल दिया अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। मकान में किराएदार भी रहते थे। मामले की पुष्टि एएसपी शिव चौधरी ने की है।

बिलासपुर शहर में तीन मंजिला भवन में लगी आग । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें