फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एफसीआई गोदाम में खामियां, अनाज की सुरक्षा बनी चिंता

Fri, 28 Nov 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवन की हालत मिली खराब, चूहों-कीटों का खतरा, गोदाम बदलने के आदेश
विज्ञापन

टीसीपीडीएस, एमडीएम, आईसीडीएस योजनाओं के लिए रखा खाद्यान्न मिला अव्यवस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय खाद्य निगम के बिलासपुर गोदाम में अनाज की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है। हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. एसपी कत्याल के औचक निरीक्षण में गोदाम की हालत बेहद खराब पाई गई। यह जानकारी जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ब्रिजेंद्र पठानिया ने दी।
विज्ञापन

निरीक्षण में टीसीपीडीएस, एमडीएम और आईसीडीएस योजनाओं के लिए रखा गया खाद्यान्न अव्यवस्थित हालात में मिला। गोदाम में बारिश का पानी रिसने, चूहों के आने, कीट-पतंगों और पक्षियों के प्रवेश जैसी गंभीर कमियां सामने आईं। कई हिस्सों में असामाजिक तत्वों के आने-जाने के संकेत भी मिले। अधिकारियों के मुताबिक ऐसी स्थिति में अनाज के और खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। डॉ. कत्याल ने इसे गंभीर मामला मानते हुए उपायुक्त बिलासपुर को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आयोग ने सुझाव दिया है कि एफसीआई गोदाम को किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरित किया जाए। इसके लिए मिल्कफेड के खाली पड़े भवन या जिले में उपलब्ध अन्य सुरक्षित भवनों को विकल्प के रूप में लेने की अनुशंसा की गई है। पठानिया ने कहा कि विभाग खाद्यान्न की सुरक्षा को लेकर अलर्ट है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली और पोषण योजनाओं में इस्तेमाल होने वाले अनाज को हर हाल में संदूषण और नुकसान से बचाना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें