फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांतरण, तकसीम, सीमांकन सहित राजस्व मामले जल्द निपटाएं : एसडीएम

विज्ञापन
घुमारवीं में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते एसडीए
विज्ञापन
घुमारवीं में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में एसडीएम गौरव चौधरी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

कहा, राजस्व विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता जरूरी


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी की अध्यक्षता में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निपटारे पर विशेष बल दिया गया। एसडीएम ने कहा कि राजस्व विभाग में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता जरूरी है। नामांतरण, तकसीम, सीमांकन सहित राजस्व मामले जल्द निपटाए जाएं।
बैठक में एसडीएम गौरव चौधरी ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, तकसीम, सीमांकन सहित सभी राजस्व मामलों का निपटारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग जनता से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है, इसलिए कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश भी दिए। एसडीएम ने कहा कि बरसात के दौरान संभावित आपदाओं एवं जनहानि को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में जनगणना-2027 की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर परिवारों एवं आवासों से संबंधित जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके। एसडीएम गौरव चौधरी ने कहा कि पटवारी गांवों और शहरी क्षेत्रों में प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं और वे सरकार की नीतियों, योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें