फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जुलूस निकालकर चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
रामपुर के बिलासपुर में बुधवार को चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते भाकियू कार्यकर्ता। फोटो संवा - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। चीन द्वारा भारत पर हमला करने से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति के पुतले का जुलूस निकाला और पुतले को पेड़ पर लटकाकर फंसी देने के बाद पुतले को फूंक दिया।
विज्ञापन

भाकियू अंबाबत्ता के तमाम कार्यकर्ता बुधवार को मोहल्ला कायस्थान के काली माता मंदिर चौक में राष्ट्रीय बरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में एकत्र हुए। सभी ने चीन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी ने चीन के राष्ट्रपति के पुतले को लेकर मोहल्ले में जुलूस निकाला और सैयदों वाले घेर में पहुंचकर पुतले को पेड़ पर लटका दिया तथा बाद में नारेबाजी कर पुतले को फूूंक दिया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि चीन के उत्पादों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए और चीन को मुंहतोड़ जबाब देना चाहिए। अंत में शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्वांजलि भी दी गई। इसमौके पर युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिम रजा, फैसल खां, रईस अहमद, मोहम्मद अहकाम, समीर वारसी, कबीर वारसी, अशोक लूथरा, शारिक मियां, आसिफ मियां, मुराद खां, राशिद मियां, फाजिल मियां, गुलवेज मियां, मुसाहिद खां आदि ने भाग लिया। हिंदू जागरण मंच के नगराध्यक्ष राजपाल कश्यप राजू ने बुधवार को नगर के अलावा हरैया कलां आदि गांवों में भ्रमण कर चीन के उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें