घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला बिलासपुर के उपमंडल घुमारवीं में मंगलवार देर रात दिल्ली से आए दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें बाद में उन्हें घुमारवीं अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। यह दोनों बाप -बेटा मंगलवार दिन में करीब साढ़े ग्यारह बजे घुमारवीं मे पहुंचे थे तथा प्रशासन द्वारा क्वारंटीन केंद्र होटल में ठहराया गया था।
जानकारी के अनुसार यह बाप बेटा दिल्ली से आए हैं। कहा कि उन्हें पहले से ही सर्दी जुकाम व बुखार से ग्रसित थे। इन लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सब जानकारी दी थी कि हमें ऐसा प्रतीत हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मंगलवार शाम को ही दवाई दी गई थी। उससे उन्हें कुछ भी राहत नहीं मिली है। जिससे बुधवार को सुबह ही इन्हें घुमारवीं अस्पताल लाया गया। वहां पर उन्हें आईसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दिल्ली से लौटे पीड़ितों ने खुद बताया कि इन्हें कुछ दिनों से सर्दी, खांसी व बुखार हो रहा है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों के कोरोना सैंपल ले लिए हैं। एसडीएम शशि पाल शर्मा ने कहा कि दिल्ली से लौटे दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। जिन्हें घुमारवीं अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में लाया गया है तथा इन दोनों के कोरोना सैंपल जांच के लिए आईजीएमसी भेजे गए हैं।