फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रेशम उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीक से रूबरू हुए किसान

विज्ञापन
ग्राम पंचायत पलासला में आयोजित मेरा रेशम मेरा अभिमान कार्यक्रम में मौजूद लोग व अधिकारी। स्रोत:
विज्ञापन
जिले में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया मेगा अभियान
विज्ञापन

किसानों को वैज्ञानिक तकनीकों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से मेरा रेशम मेरा अभिमान 2.0 मेगा अभियान-2026 के तहत बिलासपुर जिले में रेशम कृषकों को वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य रेशम उत्पादन से जुड़ी विस्तार गतिविधियों को मजबूत करने के साथ किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पलासला में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान विस्तार केंद्र (आरईसी) घुमारवीं की वैज्ञानिक प्रभारी डॉ. रीता सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग के रेशम प्रभाग के सहयोग से जिले के विभिन्न गांवों में कुल नौ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें दो जागरूकता कार्यक्रम, तीन कृषक प्रशिक्षण, दो प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और एक वैज्ञानिक-कृषक संवाद कार्यक्रम शामिल रहा। कार्यक्रमों में किसानों को वैज्ञानिक तरीके से शहतूत उत्पादन, उन्नत किस्मों, बागान प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण में रेशमकीट पालन की जानकारी दी गई। इसके अलावा रेशमकीट पालन गृह व उपकरणों के कीटाणुशोधन, रोगों की रोकथाम, उचित आहार एवं पत्ती प्रबंधन, शैय्या प्रबंधन तथा तापमान और आर्द्रता के नियंत्रण संबंधी तकनीकी जानकारी भी दी गई। अभियान के दौरान किसानों की क्षेत्रीय समस्याओं पर वैज्ञानिकों और विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद किया गया। विशेषज्ञों ने समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक तकनीकी सुझाव दिए। अभियान से किसानों की तकनीकी क्षमता बढ़ाने और जिले में गुणवत्तापूर्ण व टिकाऊ रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें