फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशे से जुड़ा परिवार, योजनाओं से होगा बाहर

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित बैठक में उपस्थित नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम,पार्षद व अन्य । संवाद
विज्ञापन
नगर परिषद बिलासपुर की बैठक में पार्षदों ने सर्वसम्मति से किया फैसला
विज्ञापन

बैठक में शहर की समस्याओं और समाधान पर मंथन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की बैठक अध्यक्ष कमल गौतम की अध्यक्षता में हुई। नगर परिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि अगर कोई भी परिवार किसी भी रूप से चिट्टे की खरीद या बिक्री में शामिल पाया जाता है तो उसको नगर परिषद की सभी योजनाओं से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही उस परिवार के सदस्यों के नगर परिषद के पार्षदों द्वारा सर्टिफिकेट भी जारी नहीं किए जाएंगे।
बैठक में शहर की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की गई। बैठक में नगर परिषद बिलासपुर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे कार्यकारी अधिकारी रणवीर सिंह वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे। पार्षदों ने विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर चर्चा की। पार्षदों ने कहा कि पानी के बिल तय समय पर न देकर एक साल के दिए जा रहे हैं। वार्डों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। नगर परिषद की ओर से मंजूर किए सार्वजनिक नल नहीं लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पार्षदों ने क्षेत्र में अत्यधिक बिजली के कट लगना और लो वोल्टेज की समस्या का मुद्दा भी उठाया। कमल गौतम ने विभागों को शीघ्र इन समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। नगर परिषद ने सर्वसम्मति से एक देश एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष सोनिया सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन


बहुउद्देश्यीय पार्किंग का मुद्दा उठा
बैठक में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जा रही बहुउद्देश्यीय पार्किंग के मुद्दे पर चर्चा हुई। नगर परिषद का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने डिजाइन में लापरवाही की है। उच्च अधिकारियों की ओर से यह डिजाइन शिमला के कार्यालयों में बैठ कर बनाया गया। धरातल पर जिस पार्किंग की आवश्यकता शहर के लिए थी, वह नहीं बन पाई। चार मंजिला भवन विभाग की ओर से बनाया, जिसकी लागत करीब साढ़े चार करोड़ है। इसका लाभ नगर परिषद को नहीं होगा। नगर परिषद ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि गुरुद्वारा रोड से इस पार्किंग को जोड़ने के लिए इंजीनियर की सहायता ली जाएगी या फिर इसके साथ दो अन्य फ्लोर बनाकर इसे गुरुद्वारा रोड से मिलाया जाए। इस संबंध में प्रशासन और सरकार से बात की जाएगी। साथ ही नगर परिषद की एक ओर सीएलसी का भवन जो बनकर तैयार है, उसके उद्घाटन पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें