फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर फटने से लखनपुर में जला मकान

विज्ञापन
लखनपुर में आग की लपटों में जल रहा रिहायसी मकान। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के लखनपुर में गत रविवार देर रात एक दो मंजिला रिहायशी मकान में गैस सिलिंडर के अचानक फटने से आग लग गई। हालांकि लोगों ने आग पर काबू पाने का पुरजोर प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। लेकिन धू-धू कर जलते हुए पूरा मकान राख हो गया। गनीमत यह रही कि अग्निकांड की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आगजनी में पीड़ित परिवार का लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखनपुर निवासी रोशनलाल और परिवार के अन्य सदस्य गत रविवार रात अपने घर में ही मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें रसोई घर से आग की लपटें निकलती नजर आई। वे तुरंत घर से बाहर निकल गए। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी वहां एकत्रित हो गए, लेकिन देखते ही देखते बेकाबू हुई आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसी बीच किसी ने फ ायर ब्रिगेड को भी सूचित किया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। ऐसे में मकान में रखा सारा घरेलू सामान, कपड़े, फर्नीचर व नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवरात भी आग की भेंट चढ़ गए। हालांकि आगजनी का कारण रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज माना जा रहा है। तहसीलदार सदर अमित कुमार ने बताया कि प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फौरी राहत के तौर पर पांच हजार रूपये की सहायता प्रदान की हैं। वहीं प्रशासन की तरफ से उन्हें बर्तन, राशन और जरूरी चीजें मुहैया करवाई जा रही है। बताया कि इस आगजनी में लगभग 5 लाख के करीब नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें