फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवा कॉलेज में प्रशिक्षुओं को बताए ध्यान मुद्रा के फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
आज की युवा पीढ़ी का नशे में डूबना चिंता का विषय : डॉ. सचिन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं में अंतरराष्ट्रीय काउंसलर व प्रेरक वक्ता डॉक्टर सचिन पर्व ने स्मार्ट स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड राइट थिंकिंग विषय पर बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को ध्यान मुद्रा के फायदे बताए और अपनी दिनचर्या में ध्यान को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

शिवा ग्रुप के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय घुमारवीं यूनिट के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उच्च शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उप निदेशक प्रसिद्ध शिक्षाविद जोगिंदर राव ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। शिवा परिवार की तरफ से शिवा ग्रुप की कार्यकारी निदेशक मधु शर्मा व प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने मुख्य वक्ता व अन्य अतिथियों का टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. सचिन ने अपने संबोधन में प्रशिक्षुओं व मौजूद लोगों से ध्यान मुद्रा अभ्यास करवाया और उसके फायदे भी बताए। उन्होंने कहा कि ध्यान, राजयोग से जीवन को तनाव मुक्त व स्वस्थ रखा जा सकता है। कहा कि आज की युवा पीढ़ी का नशे में डूबना गंभीर विषय है। इस अवसर पर सभी को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें