फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सड़क किनारे फेंकी जा रही एक्सपायरी दवाइयां

Fri, 31 Oct 2025 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बरठीं-निहारी संपर्क मार्ग पर बराड़पुरा के पास फेंकी गई दवाइयां। संवाद
विज्ञापन
झोलाछाप की लापरवाही से बढ़ा खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं-निहारी संपर्क मार्ग पर बराड़पुरा के पास झोलाछाप द्वारा एक्सपायरी दवाइयां खुले में फेंकने और जलाने का मामला सामने आया है। इससे क्षेत्र में प्रदूषण और अनहोनी की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में अमरजीत सिंह, सूरत राम, प्रकाश चंद, कश्मीर सिंह, प्रेम लाल और मनोज कुमार ने बताया कि कुछ दवा विक्रेता एक्सपायरी दवाइयों को खुले में फेंक रहे हैं, जिससे मिट्टी और पानी प्रदूषित हो रहे हैं। पशु इन दवाओं को खा सकते हैं, जिससे उनकी जान को खतरा है। वहीं गलती से कोई व्यक्ति इनका सेवन कर ले तो शरीर पर जहरीला असर हो सकता है। बीएमओ झंडूता अखिलेश गौतम ने बताया कि एक्सपायरी दवाइयों को खुले में फेंकना गलत है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और दवाइयों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें